फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकांगपिओ मुख्यालय में धूमधाम से मनाया गया जिला स्तरीय हिमाचल दिवस

अंकेश डोगरा Updated Tue, 15 Apr 2025 01:07 PM IST

रिकांगपिओ मुख्यालय में जिला स्तरीय हिमाचल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर वर्तमान प्रदेश सरकार में नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य मार्च पास्ट की सलामी लेने के बाद जनसभा को संबोधित किया। आईटीबीपी मैदान रिकांगपिओ में आयोजित जिला स्तरीय हिमाचल दिवस पर पुलिस, गृह-रक्षा ,पुलिस महिला टुकड़ी, गृह-रक्षा बैंड के अलावा एनसीसी, एनएसएस और स्काउट एंड गाईड की टुकड़ी मार्च-पास्ट में भाग लिया। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा रंगा-रग सांस्कृतिक कार्यक्रम के पेश करके सभी लोगों को मनोरंजन किया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें