फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंसा: जंगलों में बढ़ रही आग की घटनाओं को रोकने का किया आह्वान

Krishan Singh Updated Wed, 07 Jan 2026 02:14 PM IST

उपमंडल रामपुर के डंसा में जंगली जानवरों और पर्यावरण संरक्षण को लेकर वन विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। अभियान के तहत ग्रामीणों को वनों को आग से बचाने के लिए सेब बगीचों में प्रबंधन कार्य के दौरान आग न जलाने, प्रूनिंग से निकलने वाले अपशिष्ट का वैज्ञानिक प्रबंधन करने और क्षेत्र में जंगली जानवरों के हमलों से बचाव बारे जागरूक किया गया। वन विभाग की टीम ने जंगलों में लगाई जा रही आग की घटनाएं पेश आने पर वन विभाग को सूचित करने, वन संपदा को बचाने बारे जागरूक किया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने महिला मंडल, युवक मंडल, जन प्रतिनिधियों और ग्रामीणों को जागरूक किया गया। सभी से जंगलों को बचाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें