फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में सीटू क्षेत्रीय समन्वय समिति ने फूंकी लेबर कोड की प्रतियां

सीटू क्षेत्रीय समन्वय समिति रामपुर ने केंद्र की तानाशाही सरकार के मजदूर विरोधी और मालिक समर्थक चार लेबर कोड को एक तरफा लागू करने के खिलाफ रामपुर में लेबर कोड की प्रतियां जलाकर प्रदर्शन किया। सीटू जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह और मिलाप नेगी ने कहा कि बढ़ती बेरोजगारी और बढ़ती महंगाई के बीच इन कोड का नोटिफिकेशन मेहनतकश लोगों पर जंग के एलान से कम नहीं है। केंद्र सरकार अपने पूंजीवादी साथियों के साथ मिलकर देश को मालिक-नौकर वाले शोषण वाले दौर में वापस ले जाने की कोशिश कर रही है। केंद्र की मोदी सरकार के मजदूर विरोधी चार लेबर कोड की नोटिफिकेशन के 24 घंटे के अंदर लाखों मजदूरों में रोष है। देश के मेहनतकश लोगों के साथ केंद्र सरकार धोखा कर रही है। कहा कि 21 नवंबर, 2025 को नोटिफाई किए गए चार तथाकथित लेबर कोड का यह मनमाना और गैर-लोकतांत्रिक नोटिफिकेशन सभी लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और भारत के वेलफेयर स्टेट के चरित्र को बर्बाद कर दिया है। सीटू ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि लेबर कोड वापस नहीं लिए गए तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस प्रदर्शन में सेब उत्पादक संघ के राज्य सचिव पूर्ण ठाकुर, सीटू जिला कमेटी सदस्य देवेंद्र, मंजू, मानिता, मीना, सुशीला, संतोष, राजू राणा, तवारी, किरण और सुनीता सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें