फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: नोगवैली में ओलावृष्टि से सेब फसल को पहुंचा नुकसान

Krishan Singh Updated Thu, 11 Jun 2026 05:06 PM IST

नोग वैली और आसपास के सेब बहुल क्षेत्रों में गुरुवार दोपहर बाद साढ़े तीन बजे के आसपास बारिश के साथ तेज ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि करीब पंद्रह-बीस मिनट तक जारी रही। ओलों ने सेब तैयार हो रही फसल को नुकसान पहुंचाया है। वैली में तीसरी बार ओलावृष्टि ने कहर बरपाया है। आजकल सेब के दाने अखरोट के आकार में मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तैयार हो चुका है, लेकिन सेब के दानों में दो सप्ताह पहले भी ओलावृष्टि के गहरे जख्म पड़ चुके थे। रही सही कसर अब पूरी हो चुकी है। बागवानों की साल भर की मेहनत पर पूरी तरह पानी फिर चुका है। ओलावृष्टि से प्रभावित डंसा पंचायत के जगूनी, सनेई, कराली, थाना, डंसा और पनोली सहित कई अन्य जगहों पर भी ओलावृष्टि हुई है। बागवानों ने प्रशासन और राजस्व विभाग से ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का आकलन करने की पुरजोर मांग की है, ताकि बागवानों को कुछ हद तक राहत मिल सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें