फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नाैर: 108 और 102 एंबुलेंस कर्मियों ने रिकांगपिओ में किया चक्का जाम, बाजार में निकाली रैली

108 और 102 एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रिकांगपिओ में चक्का जाम कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। रिकांगपिओ बाजार में विशाल रैली निकाल कर प्रदेश सरकार से जल्द उनकी मांगों को पूरा करने मांग की गई। 108 और 102 के महासचिव सुजाता ने कर्मचारियों की गंभीर समस्याओं पर प्रकाश डाला और हिमाचल सरकार से तुरंत इन पर ध्यान देने का आग्रह किया। सुजाता ने बताया कि एंबुलेंस कर्मचारियों से 8 घंटे के बजाय 12-12 घंटे की लंबी ड्यूटी ली जा रही है, जबकि उन्हें इसका पूरा और उचित वेतन भी नहीं मिल रहा है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे, भले ही इसके लिए उन्हें दिन-रात काम करना पड़े। सुजाता ने कहा कि आज तो केवल 24 घंटे की हड़ताल है, अगर आने वाले समय में उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठने को मजबूर होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें