फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: तीन वर्ष में ही धंसने लगा निरमंड बस अड्डे का डंगा

लोक निर्माण विभाग और ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
2021 में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया था बस अड्डे का लोकार्पण

1.97 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ है बस स्टैंड

राकेश शर्मा

निरमंड (कुल्लू)। दशकों के इंतजार के बाद निरमंड वासियों को बस अड्डे की सौगात मिली थी, लेकिन सौगात के महज तीन साल बाद ही बस अड्डा असुरक्षित बन गया है। डंगा धंसने से बस अड्डे के भवन में दरारें आ गई हैं। ऐसे में लोक निर्माण विभाग और ठेकेदार की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। वर्तमान में करोड़ों रुपये की लागत से तैयार बस अड्डा सुनसान पड़ा है। यात्री यहां ठहरने में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। गौर हो कि वर्षों की मांग के बाद वर्ष करीब दो करोड़ की लागत से निरमंड बस अड्डा बनकर तैयार हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 20 जुलाई, 2021 को इसे जनता को समर्पित किया, लेकिन तीन वर्ष की अवधि में ही बस अड्डे का बहुमंजिला भवन असुरक्षित हो गया है। बस अड्डा भवन में दरारें आ गई हैं। एक ओर से बस अड्डे की दीवार धंस रही है, वहीं दूसरी ओर भवन में दरारें आ रही हैं। ऐसे में लोक निर्माण विभाग और ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, बस अड्डे का वह भाग जहां बसें खड़ी होती हैं, उसमें निर्माण के दौरान मिट्टी से भराई की गई, जिसके दबाव के कारण बस अड्डे की एक दीवार धंस गई है। इस कारण भवन की एक दीवार धंसने लगी हैं और भवन में दरारें आ गई हैं। बताया यह भी जा रहा है कि बस अड्डे में जिस जगह जमीन धंस रही है, उसके नीचे पुरानी सीवरेज लाइन भी है।
जांच कर उचित कदम उठाए जाएं
क्षेत्र के लोकेंद्र सिंह, धीरज कुमार, राजू, प्रेम चंद सहित अन्य ने बताया कि करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद लोगों को बस अड्डा तो मिला, लेकिन वर्तमान में यह असुरक्षित हो गया है। यहां अड्डा प्रभारी सहित काउंटर की ओर भवन में दरारें आ गई हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान उठाए हैं। साथ ही उन्होंने लोक निर्माण विभाग मंत्री और प्रदेश सरकार से इस मामले की जांच कर उचित कदम उठाने की मांग की है।


निरमंड बस अड्डे की जमीन धंस रही है और दीवार में धक्का लगा है। एचआरटीसी का कुछ पैसा विभाग के पास जमा है। यदि परिवहन निगम कहता है तो एस्टीमेट बनाकर उसे दुरुस्त किया जाएगा। - मनोज कुमार शर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग निरमंड


जल्द समाधान करने को कहा गया
परिवहन निगम रामपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक अतुल गुप्ता ने कहा कि इस मामले में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर जल्द समाधान करने को कहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें