फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ब्यास नदी में गया युवक जलस्तर बढ़ने से फंसा, पत्थर पर बैठकर गुजारी रात

Krishan Singh Updated Tue, 30 Jul 2024 10:59 AM IST

हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में ब्यास और सुकेती नदी के संगम स्थल पर स्थित एक बड़ी चट्टान पर सोमवार रात एक युवक फंसा रहा। मंगलवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस ने युवक को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बचाया। जानकारी के अनुसार युवक सोमवार रात को संगम स्थल पर चट्टान पर बैठ गया। इसी बीच यहां जलस्तर बढ़ गया और युवक फंस गया। युवक रातभर इसी चट्टान पर बैठा रहा। सुबह जब स्थानीय लोगों ने इस युवक को चट्टान पर देखा तो इसकी जानकारी शहरी पुलिस चौकी मंडी को दी। पुलिस टीम ने बचाव दल के साथ मौके पर पहुंचकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। युवक की पहचान अमन पुत्र परमजीत निवासी चंडीगढ़ के रूप में हुई है। युवक ने बताया कि वह अपने किसी दोस्त के पास यहां पर कामकाज के सिलसिले में पिछले कुछ समय से रह रहा है। शहरी पुलिस चौकी मंडी प्रभारी सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि युवक से सही पता लेकर उसके परिजनों को सूचित कर दिया जाएगा। पता चला है कि युवक ऐसे ही रातभर शहर में घूमता रहता था और जहां ठीक लगे रात को रुक जाता था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें