फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सड़क हादसों को रोकने के लिए धर्मपुर में चालकों-परिचालकों और वर्कशॉप कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण

हिमाचल पथ परिवहन निगम धर्मपुर डिपो में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चालक-परिचालक व वर्कशाप कर्मचारी प्रशिक्षित किए। इस मौके पर इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च संस्थान पपलोग में कार्यरत ड्राइविंग प्रशिक्षक अमर चंद शर्मा ने दुर्घटनाओं को रोकने के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि जो दुर्घटनाएं होती हैं, उसको को रोकने के लिए कदम उठाना जरूरी है। कहा कि जो सर्वे रिपोर्ट आई है उसमें देशभर में 100 में से 70 प्रतिशत दुर्घटनाएं ड्राइवर की लापरवाही के कारण होती हैं। कहा कि ड्राइवर के हाथ में कई जिंदगियां होती हैं और इसलिए इसमें विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इसके साथ परिचालकों की भी काउंसलिंग की गई, जिसमें उन्हें भी बताया गया कि वह कैसे इसमें अपनी अहम भूमिका निभा सकते हैं। इस मौके पर एचआरटीसी धर्मपुर के क्षेत्रीय प्रंबधक विनोद शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें