फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फोरलेन पर डंगा नहीं लगने से टूटने की कगार पर सोझा गांव की सड़क

मंडी जिले के पंडोह क्षेत्र की सियोग पंचायत के पास पर फोरलेन पर कई जगह अभी तक डंगे नहीं लगाए गए हैं। इसी के साथ कई जगह नालियों को बनाने का कार्य नहीं किया गया है। हालात यह है कि डंगे के अभाव में सोझा गांव की सड़क भी टूटने की कगार पर पहुंच गई है। पंचायत प्रधान वीना महंत, सियोग निवासी जतिन शर्मा और सोझा निवासी लुदर चंद ने बताया कि फोरलेन से सोझा तक संपर्क मार्ग की हालत पहले की खराब है। अब यहां रास्ते पर डंगा नहीं लगाया गया है। पानी की निकासी के लिए नालियां भी नहीं बनी हैं। लोगो के घरों का पानी भी सड़क पर ही बह रहा है। इस संबंध में एनएचएआई व कंपनी प्रबंधन को कई बार बताया गया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सियोग पंचायत स्थानीय निवासी जतिन शर्मा ने बताया कि फोरलेन के साथ ही उनका घर है। पहले उनके घर के आगे सड़क के साथ नालियां बनी हुई थीं और डंगे भी सड़क किनारे लगे हुए थे। फोरलेन निर्माण के बाद नालियों और डंगे का निर्माण आज तक नहीं हुआ है। सोझा गांव निवासी लुदर चंद ने बताया कि संपर्क मार्ग की हालत बेहद खराब है। अगर यह संपर्क टूट जाता है तो गांव के लोगों को अस्पताल तक पहुंचना मुश्किल हो जाएगा। आपातकाल में मुसीबतें बढ़ जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें