फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी से पधर तक सफर जोखिमपूर्ण, दो पहिया वाहन चालक सबसे ज्यादा परेशान

मंडी से पठानकोट नेशनल हाईवे के निर्माण के कारण मंडी से पधर तक हाईवे की खस्ताहालत से सफर जोखिमपूर्ण हो गया है। इससे स्थानीय लोग व यात्री खासे परेशान हैं। बिजनी नाला, लंबाड़ी पुल और मैगल के पास हाईवे की हालात ज्यादा दयनीय बनी हुई है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि यहां निर्माण कार्य कर रही कंपनी गलत ढंग से कटिंग का कार्य कर रही है, जिस कारण भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं और हाईवे की हालत खस्ता बनी हुई है। स्थानीय निवासी अंजली ने कहा कि दिन रात कंपनी के बड़े-बड़े वाहन हाईवे पर दौड़े हुए हैं, जिससे पुराने हाईवे की हालत और खस्ता हो गई है। इन वाहनों की वजह से हाईवे पर लंबा जाम लग रहा है। निर्माणाधीन कंपनियों के द्वारा यहां विकास के नाम पर विनाश किया जा रहा है। प्रदीप शर्मा ने बताया कि इस हाईवे पर सफर करना इनता जोखिमपूर्ण हो चुका है कि आए दिन यहां दोपहिया वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। स्थानीय निवासी समाया ठाकुर ने बताया कि हाईवे की दयनीय हालत के कारण उन्हें समय पर बसें भी नहीं मिल पा रही हैं। मेघ सिंह ने बताया कि हाईवे पर कंपनी के बड़े-बड़े वाहन दौड़ने से उड़ रही धूल-मिट्टी से उन्हें रोजाना परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासियों ने प्रदेश और केंद्र सरकार से इस हाईवे की दयनीय स्थिति को जल्द से जल्द सुधारने के साथ हाईवे का निर्माण कर रही कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें