फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आध्यात्मिक गुरु कुमार स्वामी विधायक विनोद कुमार के घर पहुंचे, सभी अनुयायियों को दिया आशीर्वाद

आध्यात्मिक गुरु कुमार स्वामी ने सोमवार को मंडी जिले के नाचन विस क्षेत्र के विधायक एवं भाजपा प्रदेश सचिव विनोद कुमार के घर में प्रवेश कर उनको और उनके परिजनों समेत सभी अनुयायियों को अपना आशीर्वाद दिया। इस मौके पर कुमार स्वामी ने विधायक विनोद कुमार को अपने आशीर्वाद में मेहनत जारी रखने और अपने सभी सौ करोड़ अनुयायियों की तरफ से साधुवाद दिया। महाब्रम्हऋषि श्री कुमार स्वामी ने कहा कि जिस प्रकार विधायक ने उनका अतिथि सत्कार किया उससे वह धन्य हुए हैं और विधायक समेत समेत नाचन क्षेत्र के लोगों को स्वामी ने अपना आशीर्वाद दिया। स्वामी ने कहा कि माता दुर्गा सबके कष्टों का निवारण करेगी और क्षेत्र में सुख समृद्धि लाएगी। इस मौके पर स्वामी ने विधायक विनोद के घर में उनके दर्शन और आशीर्वाद लेने आये सभी लोगों को अपना आशीर्वाद दिया। कुमार स्वामी ने इस मौके पर कहा कि आप सबको देखकर और आपसे मिलकर मुझे अत्यंत खुशी हुई है। उन्होंने अंत में माता दुर्गा, भगवान शिव और नमो नारायण का जयकारा लगाया और आगे रवाना हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें