फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर विधायक अनिल शर्मा ने निर्माणाधीन शिवधाम परियोजना का निरीक्षण किया

Krishan Singh Updated Fri, 24 Oct 2025 05:09 PM IST

सदर विधायक अनिल शर्मा ने निर्माणाधीन शिवधाम परियोजना का निरीक्षण किया। यहां चल रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की और कुछ सुझाव पर्यटन निगम और निर्माण कर रही कंपनी के अधिकारियों को दिए। उन्होंने पानी की निकासी को लेकर गंभीरतापूर्वक कार्य करने को कहा ताकि भविष्य में बारिश या पानी की वजह से इस परियोजना को कोई नुकसान न पहुंचे। निर्माण कर रही कंपनी के इंजीनियरों ने विस्तारपूर्वक निर्माण की जानकारी दी। लगभग 25 करोड़ की लागत से इसके मंदिरों के ढांचों का निर्माण पूर्ण किया जा रहा और शेष कार्य के लिए एडीबी के माध्यम से इस परियोजना को पूर्ण किया जाना है, जिसके लिए टेंडर अलग से किए जाएंगे । उन्होंने बताया की शिवधाम अपने आप में पूरे भारत में अकेला ऐसा स्थल होगा जहां 12 ज्योतिर्लिंगों के एक साथ दर्शन हो सकेंगे। उम्मीद है जल्दी ही इसका निर्माण पूरा होगा और ये एक अनोखा ,आलौकिक धार्मिक और दार्शनिक स्थल होगा। और मंडी में पर्यटन का नया आयाम स्थापित होगा। इसके मौके पर पर्यटन निगम के अधिकारी राकेश अरोड़ा, केडीएन कंस्ट्रक्शन कंपनी के इंजीनियर्स और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें