फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज भवन निर्माण की मांग को लेकर गाड़ागुसैणी में निकाली रैली

Krishan Singh Updated Wed, 15 Oct 2025 02:45 PM IST

गाड़ागुसैणी में बुधवार को विद्यार्थियों और नौजवानों ने कॉलेज भवन के निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करने की मांग को लेकर रैली निकाली। यह रैली महाविद्यालय परिसर से आरंभ होकर मुख्य बाजार से होती हुई बस स्टैंड पर जनसभा में परिवर्तित हुई। सभा में वक्ताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो 30 अक्तूबर को सामूहिक भूख हड़ताल की जाएगी और आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा। जनसभा को महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष डोला सिंह, सचिव जियालाल, उपाध्यक्ष भवानी, भारत की जनवादी नौजवान सभा (डीवाईएफआई) के राज्य सचिव महेंद्र सिंह राणा, एसएफआई राज्य अध्यक्ष अनिल कुमार ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि कॉलेज भवन का निर्माण कार्य पिछले 10 वर्षों से अधर में लटका हुआ है। भवन निर्माण की स्थिति ऐसी है कि बिना शटरिंग के सरिए लटक रहे हैं और इमारत खंडहर बनती जा रही है। महेंद्र सिंह राणा ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही सरकारों ने क्षेत्र की जनता के साथ भेदभाव किया है। रैली व जनसभा में पूर्व प्रधान मेघ सिंह, किसान सभा संयोजक हीरालाल, चंद्रेश डोगरा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें