मंडी शहर के समग्र विकास के लिए आगामी 10 दिनों तक जन सुझाव अभियान चलाया जाएगा। मंगलवार को नगर निगम मंडी की महापौर सुमन ठाकुर ने पत्रकार वार्ता के माध्यम से मंडी के सभी प्रबुद्ध नागरिकों, वरिष्ठों, युवाओं और मातृ शक्ति से शहर के भविष्य निर्माण के लिए सहयोग का आवाहन किया। उन्होंने बल दिया कि मंडी का विकास किसी एक व्यक्ति या संस्था के प्रयासों से संभव नहीं, बल्कि इसके लिए पूरे नगर को एक परिवार बनना होगा। सेवानिवृत्त अधिकारियों, इंजीनियरों, शिक्षाविदों और विशेषज्ञों से आगे आकर मार्गदर्शन करने की अपील की। यह अभियान प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक महापौर कार्यालय में संचालित होगा।