भाजपा मंडी मंडल की सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन विश्वकर्मा मंदिर परिसर में हुआ। कार्यशाला मंडलाध्यक्ष मनीष कपूर की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्य ने कहा कि भाजपा की विचारधारा से समाज के हर वर्ग को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए सदस्यता अभियान पूरे हिमाचल में 1 सितंबर से शरू किया जाएगा। यह पहला चरण 25 सितंबर तक चलेगा। दूसरे चरण का अभियान 1 अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक चलेगा। कहा कि 16 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलेगा। इस कार्यशाला में बूथ स्तर तक सभी कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन और ऑफलाइन सदस्यता करना सिखाया गया। इस कार्यशाला में सदर विधायक अनिल शर्मा के अलावा नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट, उप महापौर माधुरी कपूर,पार्षद हरदीप सिंह राजा, सोमेश उपाध्याय, मांचली ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष अरुण कुमार,शिव कुमार, महामंत्री गिरीश ठाकुर मीडिया प्रभारी हिमांशु शर्मा सहित मंडल से जिला में पदाधिकारी, बूथ पालक, बूथों के अध्यक्ष, बूथ एजेंट सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।