फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सावन के पहले सोमवार को मंडी के शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु

अंकेश डोगरा Updated Mon, 22 Jul 2024 11:55 AM IST

सावन माह के पहले सोमवार को मंडी के शिवालयों में भक्तों की सुबह 4:00 बजे से ही कतारें लगी हैं। यहां के प्रसिद्ध बाबा भूतनाथ मंदिर में सुबह 4:00 बजे से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगी हैं। लोग पूरी आस्था के साथ बेलपत्र, दूध, दही से ज्योतिर्लिंग का अभिषेक करते हुए भगवान शिव को मना रहे हैं। इसके अलावा अन्य शिव मंदिरों में भी सावन के प्रथम सोमवार में भारी भीड़ भक्तों की उमड रही है। धार्मिक कार्यक्रम आयोजित की जा रहे हैं। इसके अलावा शहर भर में खीर के भंडारे भी चल रहे हैं। बाबा भूतनाथ मंदिर के महंत देवानंद सरस्वती ने कहा कि सुबह से मंदिर में लंबी-लंबी कतारे लगी हैं और अब तक हजारों श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें