फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: मुकेश चंदेल सर्वसम्मति से बने बीसीडी सहकारी सभा के अध्यक्ष

द सीडी सहकारी सभा लिमिटेड (दाड़ी) गोहर के चुनाव में गोहर जोन से मुकेश चंदेल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। दाड़ी स्थित सभा के मुख्यालय में हुए चुनाव में सभी 13 जोनों से निर्वाचित सदस्यों ने भाग लिया। सुंदरनगर से लाल सिंह और कोटली से वासुदेव को उपाध्यक्ष चुना गया। सभा के महाप्रबंधक भीम सिंह वर्मा ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। उन्होंने चुनाव में सहयोग के लिए सभी सदस्यों और संबंधित लोगों का आभार जताते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्षों को बधाई दी। अध्यक्ष चुने जाने के बाद शेयरधारकों और सभा कर्मचारियों ने मुकेश चंदेल का हार पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान नाचन के विधायक विनोद कुमार, बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी और करसोग के पूर्व विधायक हीरा लाल भी मौजूद रहे। इसके बाद चैलचौक के मुख्य बाजार में आतिशबाजी कर मुकेश चंदेल का भव्य स्वागत किया गया। समर्थकों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी। मुकेश चंदेल ने राजनीतिक सफर की शुरुआत अपनी गृह पंचायत मोवीसेरी से प्रधान के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने जिला परिषद उपाध्यक्ष का दायित्व संभाला। मुकेश चंदेल ने निदेशक मंडल, शेयरधारकों, कर्मचारियों और क्षेत्रवासियों का आभार जताते हुए कहा कि सभी के सहयोग और विश्वास से सभा के हित में बेहतर कार्य करने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें