फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर छह मील के पास फिर दरकी पहाड़ी, मशीन ऑपरेटर मलबे में दबा

Krishan Singh Updated Tue, 20 Feb 2024 02:27 PM IST

चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर मंडी और पंडोह के बीच छह मील के पास पहाड़ी फिर दरक गई है। पहाड़ी से बड़ी मात्रा में बड़े-बड़े पत्थर और मलबा गिरा है। इसकी चपेट में मौके पर काम कर रही एलएनटी मशीन और इसका ऑपरेटर आ गया है। मशीन ऑपरेटर के मलबे में दबने की सूचना है। हादसा दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही एनएचएआई, केएमसी कंपनी प्रबंधन, जिला प्रशासन और पुलिस का बचाव दल मौके लिए रवाना हुआ। हाईवे पर भारी मात्रा में मलबा आने के चलते यातायात पूरी तरह से बंद हो गया है। वाहनों को मंडी से कुल्लू वाया कटौला और पंडोह से वाया गोहर होते हुए सुंदरनगर भेजा जा रहा है। जानकारी के अनुसार केएमसी कंपनी का ठेकेदार यहां पर पहले से गिरे हुए मलबे को हटाने का कार्य कर रहा था। तभी अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में पत्थर और मलबा गिर गया। बताया जा रहा है कि मशीन ऑपरेटर ने खतरे को भांपते हुए मशीन से बाहर निकलकर भागने की कोशिश भी की थी, लेकिन कामयाब नहीं हो पाया और मलबे में ही दब गया। अब दूसरी मशीन मौके पर बुलाकर मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है। उसके बाद ही दबे हुए मशीन ऑपरेटर को बाहर निकाला जा सकेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें