फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: पहलवानों ने दिखाया दमखम, अब 60 रास्य स्तर पर दिखाएंगे हुनर

मंडी जिला रेस्लिंग एसोसिएशन की ओर से रविवार को फीनिक्स स्कूल बैहना के प्रांगण में वरिष्ठ जिला स्तरीय कुश्ती खिलाडियाें के लिए चयन ट्रायल आयोजित किया। इसमें मंडी जिला भर से आए पहलवानों ने दमखम दिखाते हुए दाव पेच लड़ाएं। जिला रेस्लिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकित जमवाल व महासचिव सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी 8 व 9 नवंबर को जिला कांगड़ा में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेंगे। कहा कि इस चयन का उद्देश्य खिलाड़ियों को राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए तैयार करना और उनके प्रदर्शन को और निखारना रहा। उन्होंने बताया कि चयन ट्रायल में जिला भर से एक सौ पहलवानों ने भाग लिया। इनमें से 60 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपना चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए करवाया। चयन ट्रायल का आयोजन अंतरराष्ट्रीय कोच जोनी चौधरी, योग राज और सुभाष शर्मा की देख रेख में किया गया। उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने तकनीकी और रणनीतिक पहलुओं का अभ्यास किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें