जिला मंडी में स्मार्ट मीटर लगाने के कार्य के लिए आईटीआई से इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में उत्तीर्ण युवाओं की अस्थायी भर्ती की जाएगी। शर्मा क्रिएशन की ओर से 15 इलेक्ट्रिशियन के पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 4 जुलाई को जिला रोजगार कार्यालय, मंडी में आयोजित किए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी मंडी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि अभ्यर्थियों की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इन पदों के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को 12,750 रुपये तक मासिक मानदेय दिया जाएगा। अभ्यर्थी के पास दोपहिया वाहन और वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 4 जुलाई को सुबह 10:30 बजे खलियार स्थित जिला रोजगार कार्यालय में आयोजित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आईटीआई के विस्तृत अंक प्रमाण-पत्र की एक-एक छायाप्रति, दो पासपोर्ट आकार के फोटो, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पैन कार्ड, रोजगार कार्यालय पंजीकरण पत्र तथा नवीनतम बायोडाटा साथ लाना होगा। जिला रोजगार अधिकारी ने स्पष्ट किया कि साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, मंडी के दूरभाष 01905-235508 अथवा कंपनी प्रतिनिधि के मोबाइल नंबर 94183-69494 पर संपर्क किया जा सकता है।