फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: सांसद अनुराग ठाकुर बोले- केंद्र से मांगेंगे ज्यादा से ज्यादा एरिया और प्रोजेक्ट स्पेसिफिक बजट

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर से भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा है कि वे केंद्र सरकार से ज्यादा से ज्यादा एरिया और प्रोजेक्ट स्पेसिफिक बजट की मांग रखेंगे ताकि उस वजट को सिर्फ प्रभावित विशेष क्षेत्रों पर ही खर्च किया जा सके। यह बात उन्होंने आज सराज विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित क्षेत्र थुनाग का दौरा करने और यहां आपदा प्रभावितों से मुलाकात करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही। अनुराग ठाकुर ने कहा कि वे यहां राजनीति करने नहीं आए हैं। प्रदेश सरकान ने आपदा प्रभावितों के लिए जो काम किए और उसके बाद जो रह गए, हम उन्हें पूरा करने के लिए आए हैं। यह समय राजनीति करने का नहीं बल्कि एक टीम की तरह साथ मिलकर काम करने का है ताकि आपदा प्रभावितों को अधिक से अधिक मदद दिलाई जा सके। पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अनुराग ठाकुर को आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करवाया और प्रभावितों के साथ मुलाकात करवाई। अनुराग ठाकुर ने कहा कि सराज ने आपदा का बहुत बड़ा दंश झेला है। लोगों के घर पूरी तरह से तबाह हो गए हैं। रहने के लिए छत नहीं बची है और न ही बागवानी और खेतीबाड़ी के लिए बाग-बगीचे बचे हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि जो भी यथासंभव मदद पार्टी की तरफ से और व्यक्तिगत तौर पर हो सकती है वो उन्होंने करने का प्रयास किया है और आगे भी करते रहेंगे। इस मौके पर उन्होंने थुनाग स्कूल के बच्चों को स्कूल बैग, पैंसिल, कॉपियां, बिस्किट और प्रोटीन बॉक्स सहित अन्य जरूरत का सामान भी वितरित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें