कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण कांग्रेस छोड़कर बल्ह विधानसभा के गुटकर गांव के विजय कश्यप ने भाजपा का दामन थाम लिया। विजय कश्यप कांग्रेस पार्टी के राजीव गांधी पंचायती राज के महासचिव थे। विजय कश्यप, सुभम वालिया पूर्व युवा कांग्रेस कार्यकर्ता, निखिल राणा ने भी भाजपा की नीतियों पर विश्वास जताया। विजय, सुभम और निखिल राणा ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से भेंट की। बल्ह विधानसभा के गुटकर, बेहना, गाँव के लगभग 60 युवाओं ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थम्मा। , लुनापानी से हेम राज कश्यप युवा कांग्रेस सचिव , आयुष कश्यप, पीयूष, डांगू गांव से केशव , बैहना गांव से आदि धीमान, अजय वालिया, राहुल वालिया , निखिल राणा, जतीन , राहिल गर्ग, अजय , निशांत ठाकुर आदि लगभग 60 युवा भाजपा में शामिल हुए।जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने लोगों का भरोसा तोड़ा। झूठे वादे करके सत्ता में आए और लोगों को ठगा। इसलिए ढाई साल में ही यह हालत हो गई है। इस मौके पर बल्ह विधानसभा के विधायक इंद्र सिंह गाँधी भाजपा जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, भाजपा बल्ह मंडल के अध्यक्ष कुलदीप महामन्त्री पवन, मनीष सैनी आदि उपस्थित रहे।