फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: राम जन्म पर हवन-पाठ के बाद निकाली भव्य शोभायात्रा, राम नाम से गूंज उठी छोटी काशी

भगवान श्री राम का जन्मोत्सव छोटी काशी मंडी में बडे ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंडी शहर के भगवाहन मोहल्ला स्थित सनातन धर्म सभा में इस उपलक्ष पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चैत्र नवरात्रों के दौरान यहां विधिवत घट स्थापना के साथ राम कथा का आयोजन किया गया था। सनातन धर्म सभा के प्रधान रविकांत वैद्य ने जानकारी देते हुए बताय ाकि आज दोहपर 12 बजे विधिवत पूजा अर्चना करके भगवान श्री राम के जन्मोत्सव को मनाया गया और उसके बाद चौहाटा बाजार, भूतनाथ होते हुए हनुमानघाट तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में लोगों ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और प्रभु श्री राम के भजन गाकर माहौल को भक्तीमयी बना दिया। इसके बाद ब्यास नदी में घट का विसर्जित किया गया। रविकांत वैद्य ने बताया कि कल सनातन धर्म सभा में भंडारे के माध्यम से प्रभु का प्रसाद बांटा जाएगा। उन्होंने सभी से इसमें शामिल होने का आग्रह किया है। वहीं, राम जन्म को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने बड़ी संख्या में इसमें भाग लेकर प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव की खुशियों को मनाया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। स्थानीय निवासी हरीश शर्मा और चंद्र प्रकाश वैद्य ने कहा कि यह छोटी काशी के लिए हर्ष और गर्व की बात है कि यहां राम नवमी का यह त्योहार वर्षों से पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें