फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: हाईकोर्ट के आदेश पर 95 दिन बाद मंडी को मिले मेयर और डिप्टी मेयर

Krishan Singh Updated Fri, 17 Jul 2026 06:44 PM IST

लंबे इंतजार और कानूनी लड़ाई के बाद नगर निगम मंडी को 95 दिन बाद नया महापौर और उपमहापौर मिल गए हैं। करीब 18 दिन पूर्व पार्षदों के शपथ ग्रहण के बाद भी दोनों प्रमुख नेताओं को अपनी कुर्सियों पर बैठने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा था। देरी के चलते महापौर सुमन ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जिसके बाद अदालत के आदेशों पर यह शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। पदभार ग्रहण करते ही अब निगम की बागडोर आधिकारिक तौर पर इन दोनों नेताओं के हाथ में आ गई है। हालांकि, पद संभालते ही इनके सामने कर्मचारियों की भारी कमी, ठप पड़े विकास कार्यों को गति देना और निगम की आय बढ़ाना सबसे बड़ी चुनौतियां रहेंगी। कार्यभार संभालते ही महापौर सुमन ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व सहित मंडी व पैलेस कॉलोनी वार्ड-2 की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह महापौर नहीं बल्कि जनसेविका के रूप में कार्य करूंगी। मेरा सभागार शहर के उत्थान के लिए काम करने वाली सामाजिक संस्थाओं, महिलाओं और युवाओं के बेहतरीन विजन के लिए हमेशा खुला रहेगा। सभी वार्ड सदस्यों को साथ लेकर सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। महापौर ने अपनी प्राथमिकताओं को गिनाते हुए कहा कि धरातल पर हर वार्ड की बुनियादी समस्याओं को ध्यान में रखकर ही विकास का खाका तैयार किया जाएगा। वित्तीय संकट के बीच केंद्र सरकार के सहयोग और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के माध्यम से मंडी शहर के लिए प्रोजेक्ट लाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं निगम में स्टाफ की कमी के मुद्दे को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष उठाकर खाली पदों को भरने की मांग की जाएगी। यदि राज्य सरकार की ओर से इस पर त्वरित कार्रवाई नहीं होती है तो निगम हाउस में प्रस्ताव पास कर अपने स्तर पर भी भर्तियां करने का प्रयास करेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें