फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: विधायक बल्ह के नारों पर बिफरे पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, बोले- नारों के बजाए सीएम से मिलते

अंकेश डोगरा Updated Tue, 14 Oct 2025 04:27 PM IST

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के बल्ह घाटी पहुंचने से ही मेडिकल कॉलेज शिफ्ट करने को लेकर विरोध हुआ। भाजपा विधायक इंद्र सिंह गांधी के नेतृत्व में कार्यकर्ता नेरचौक मेडिकल कॉलेज के गेट पर धरने पर बैठ गए हैं। भाजपा मेडिकल यूनिवर्सिटी को बल्ह से सरकाघाट शिफ्ट करने का विरोध कर रही है। इसी बीच बल्ह से वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने कहा कि इसका श्रेय पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह व पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर व यहां की जनता को जाता है। ऐसे नारे लगाने के बजाए सीएम मीठे स्वभाव से मिलते और स्वागत करते और उनसे बात करते हैं। बता दें कि विधायक इंद्र सिंह गांधी मेडिकल विवि को सरकाघाट शिफ्ट करने का लगातार विरोध कर रहे हैं। सीएम के आने से चंद घंटे पहले उन्होंने फिर मोर्चा खोल दिया। जिस पर स्थानीय कांग्रेस नेता प्रकाश चौधरी ने आपत्ति जताई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें