फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: धर्मपुर बाईपास झूला के पास टूटी पेयजल योजना की पाइप लाइन, सड़क पर फुहारों से राहगीर परेशान

कांढापतन से सरकाघाट टाउन को जाने वाली उठाऊ पेयजल योजना की पाइप लाइन धर्मपुर बाईपास झूला के समीप टूट जाने से क्षेत्र में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पाइप लाइन से लगातार तेज फुहारों के रूप में पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। स्थानीय लोगों विकास, भूपेंद्र सिंह, विधिचंद के अनुसार पहले पाइप लाइन से थोड़ा थोड़ा पानी बह रहा था फिर अचानक पानी के फुहारे बढ़ गये , लेकिन अभी तक विभाग द्वारा इसकी मरम्मत नहीं करवाई गई है। दोपहिया वाहन चालकों को यहां से गुजरते समय काफी सावधानी बरतनी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि पाइप लाइन से पानी के तेज फव्वारे सड़क तक पहुंच रहे हैं, जिससे पैदल आने-जाने वाले लोगों के कपड़े भी भीग रहे हैं। स्थानीय दुकानदारों और वाहन चालकों ने विभाग से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग उठाई है। लोगों ने कहा कि यदि समय रहते पाइप लाइन को ठीक नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। स्थानीय लोगों ने जल शक्ति विभाग से मांग की है कि मौके पर कर्मचारियों को भेजकर क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की तुरंत मरम्मत करवाई जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके और पेयजल की बर्बादी भी रोकी जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें