फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: गंदगी से अटी नालियां दे रहीं बीमारियों को न्योता, नाक बंद कर स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल

तहसील क्षेत्र के मुख्य बाजार लडभड़ोल में निकासी की उचित व्यवस्था न होने और नालियों में पसरी गंदगी ने अब गंभीर रूप ले लिया है। आलम यह है कि गंदगी से अटी नालियां संक्रामक बीमारियों को खुला न्योता दे रही हैं। पिछले कई महीनों से लोक निर्माण विभाग द्वारा बाजार की सुध न लिए जाने के कारण नालियां कूड़े-कचरे से पूरी तरह ब्लॉक हो चुकी हैं। स्थानीय लोगों ने विभाग के प्रति रोष जताते हुए कहा कि न्यू मार्केट लडभड़ोल में हालात सबसे ज्यादा बदतर हैं। विशेषकर निजी स्कूल के पास स्थित नालियां कूड़े से इस कदर जाम हैं कि वहां गंदा पानी जमा हो गया है। इससे उठने वाली असहनीय बदबू ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। हैरानी की बात यह है कि विभागीय अधिकारी रोजाना सुबह-शाम अपने दफ्तर जाने के लिए इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। बदबूदार और जाम नालियां उनकी नजरों के सामने हैं, लेकिन फिर भी वे मूकदर्शक बने हुए हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सब कुछ देखते हुए भी विभाग अनजान बना बैठा है। गंदगी का सबसे बुरा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। छोटे-छोटे नौनिहालों को नाक बंद करके स्कूल जाना पड़ता है। गंदगी के कारण यहाँ मच्छर और मक्खियों की भरमार है, जिससे बच्चों के बीमार पड़ने और डायरिया-मलेरिया जैसे संक्रामक रोग फैलने का अंदेशा बना हुआ है। अभिभावकों ने लोक निर्माण विभाग के एसडीओ से पुरजोर मांग की है कि जल्द से जल्द इन नालियों की सफाई करवाई जाए। इस बार में पवन गुलेरिया, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग उपमंडल लडभड़ोल ने बताया कि मौके पर जाकर स्वयं नालियों का निरीक्षण किया गया है। समस्या मेरे ध्यान में है। कल से ही लेबर लगाकर इन नालियों की सफाई करवा दी जाएगी ताकि लोगों को राहत मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें