धर्मपुर उपमंडल की लौंगनी ग्राम पंचायत के गांव हुक्कल में आज पूर्व जिला पार्षद भुपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में हिमाचल किसान सभा के बैनर तले प्रदर्शन किया। जिसमें देश राज पालसरा, सुरेंद्र कौंडल, सूबेदार मोहन लाल, दिनेश काकु, अनिल कुमार, कुलदीप चौहान, बालम राम, कमलेश कुमार, कृष्ण देव, पार्वती, कल्पना, बबली, शांता देवी सहित दर्जनों लोग शामिल हुए।लोगों ने सुबह दस बजे स्कूल के ऊपर सड़क पर इकठ्ठा होकर कंपनी के खिलाफ नारे लगाए। उसी दौरान एसडीएम धर्मपुर जोगिन्दर पटियाल तहसीलदार रमेशचंद और एसएचओ धर्मपुर वहां पहुंचे जिन्हें मांगपत्र सौंपा गया। उन्होंने समस्याओं को हल करने के लिए अगले कल कंपनी के प्रबंधन को स्पॉट पर आने के लिए तलब किया है।