फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: धर्मपुर में भाजपा टिकट को लेकर दावेदारों की हलचल तेज, जिला परिषद वार्ड सरी से रीना ठाकुर ने ठोकी दावेदारी

धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में आगामी पंचायत चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में जिलापरिषद वार्ड सरी से रीना ठाकुर ने अपनी दावेदारी पेश करते हुए भारतीय जनता पार्टी से टिकट की मांग की है। रीना ठाकुर अपने समर्थकों के साथ भाजपा मंडल कार्यालय धर्मपुर पहुंचीं, जहां उन्होंने मंडलाध्यक्ष लेखराज ठाकुर के माध्यम से पार्टी हाईकमान को अपना आवेदन पत्र भेजा। इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि पार्टी उन्हें उम्मीदवार बनाती है तो वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ क्षेत्र की जनता की सेवा करेंगी। रीना ठाकुर ने बताया कि वह लंबे समय से क्षेत्र में सामाजिक कार्यों से जुड़ी रही हैं और लोगों की समस्याओं को नजदीक से समझती हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी नेतृत्व उनकी कार्यशैली और जनसमर्थन को देखते हुए उन्हें टिकट देने पर विचार करेगा। उन्होंने कहा कि सरी वार्ड के विकास के लिए उनके पास स्पष्ट विजन है, जिसमें बुनियादी सुविधाओं का विस्तार, महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण के साथ-साथ गांवों के समग्र विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। इस मौके पर उनके साथ पहुंचे समर्थकों ने भी पार्टी से रीना ठाकुर को उम्मीदवार बनाने की मांग उठाई और कहा कि क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ और लोकप्रियता है, जिसका लाभ पार्टी को चुनाव में मिल सकता है। वहीं, मंडलाध्यक्ष लेखराज ठाकुर ने कहा कि पार्टी में टिकट का निर्णय शीर्ष नेतृत्व द्वारा तय मानदंडों के आधार पर लिया जाता है और सभी दावेदारों के आवेदन आगे भेजे जा रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि हर कार्यकर्ता की भावनाओं का सम्मान किया जाएगा। धर्मपुर क्षेत्र में टिकट को लेकर बढ़ती दावेदारियों ने राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया है और आने वाले दिनों में यह हलचल और तेज होने की संभावना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें