बीती रात हुई भारी बारिश के चलते गांव पिपली के नजदीक भूस्खलन हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह भूस्खलन अब भी लगातार जारी है, जिसकी वजह से क्षेत्र के कुछ मकानों और गोशालाओं को खतरा बढ़ गया है। पंचायत प्रधान इंदर सिंह ने जानकारी के देते हुए कहा कि एक मकान को प्रशासन और ग्रामीणों की मदद से खाली करवाया जा रहा है, ताकि किसी तरह की जनहानि न हो। लोग दहशत में रातभर जागते रहे और अपने परिवारों व मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की कोशिश में लगे रहे। प्रधान ने प्रशासन से तत्काल राहत और स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं। वहीं मौके पर हालात को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र से दूर रहने की अपील की जा रही है।