फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2026: सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ लडभड़ोल, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब; नागेश्वर महादेव में 26 जुलाई से शिव महापुराण

Ankesh Dogra Updated Mon, 20 Jul 2026 03:15 PM IST

सावन माह के शुभारंभ और पहले सोमवार के पावन अवसर पर लडभड़ोल तहसील पूरी तरह शिवमय नजर आई। क्षेत्र के प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। सुबह से ही त्रिवेणी महादेव मंदिर घटोड़, शिव मंदिर लडभड़ोल, शिव मंदिर दलेड़, अख्लेश्वर महादेव बनांदर और नागेश्वर महादेव कुड्ड में दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिरों में दिनभर पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम चलता रहा, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। नागेश्वर महादेव कुड्ड के वर्तमान प्रबंधक महंत विमल गिरी ने सावन के पहले सोमवार पर पहुंचे श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सावन माह में भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में हवन-यज्ञ के लिए विशेष स्थान बनाया गया है, जहां पूरे सावन माह प्रतिदिन हवन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर इस धार्मिक अनुष्ठान में भाग ले सकते हैं। महंत विमल गिरी ने बताया कि 26 जुलाई से 3 अगस्त तक नागेश्वर महादेव कुड्ड में श्रीमद् शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रतिदिन धार्मिक प्रवचन, कथा और अन्य आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करें और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करें। सावन के पहले सोमवार पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने एक बार फिर क्षेत्र की धार्मिक आस्था और परंपराओं की झलक प्रस्तुत की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें