फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut Row: कंगना रनौत की टिप्पणी पर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, माफी की मांग के बीच पुतला फूंका

सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत की कथित 'जेन जी' युवतियों पर की गई टिप्पणी को लेकर हिमाचल प्रदेश के मंडी में बुधवार को महिला कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की, पोस्टर पर चप्पलें बरसाईं और कंगना रनौत का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया। महिला कांग्रेस की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तृप्ता ठाकुर ने कहा कि कंगना रनौत को अपने बयान पर देश की बेटियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने भाजपा नेतृत्व से भी अपनी सांसद के बयान पर उचित कार्रवाई करने की मांग की। तृप्ता ठाकुर ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हुई पूर्व घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि इस तरह की बयानबाजी जारी रही तो हिमाचल में भी उनका विरोध किया जाएगा। इस बयान के बाद राजनीतिक बहस और तेज हो गई है। प्रदर्शन में जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजय कुमारी सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। समाचार लिखे जाने तक कंगना रनौत या भाजपा की ओर से इस विरोध प्रदर्शन और लगाए गए आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें