फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लडभड़ोल में सांसद कंगना रणाैत ने कांग्रेस पर साधा निशाना

लोकसभा चुनाव में मंडी संसदीय क्षेत्र से जीत दर्ज करने के बाद मंडी सांसद अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोमवार को लडभड़ोल तहसील क्षेत्र का पहली बार दौरा किया। इस अवसर पर जोगिंद्रनगर के विधायक प्रकाश राणा, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों और भाजपा मंडल लडभड़ोल के सदस्यों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। विधायक प्रकाश राणा ने कंगना रनौत को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम स्थल पर अपनी अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए स्थानीय लोगों की भारी भीड़ रही। अपने संबोधन मेंकंगना रणाैत ने कहा कि जब वह बॉलीवुड में सक्रिय थीं, तब भी हिमाचल आने के लिए तरसती रहती थीं। उन्होंने पहाड़ी बोली में अपनी भावनाएं कीं। उन्होंने चुनाव जीतने के बाद लोगों से मिलने और क्षेत्र का दौरा करने की अपनी उत्सुकता भी जाहिर की। इस दौरान कंगना प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के राज में हिमाचल प्रदेश के हालात बेहद बिगड़े हुए हैं और अपने प्रदेश की यह दुर्दशा देखकर उन्हें बहुत दुख होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश कांग्रेस सरकार मंडी की महिलाओं का नाम खराब कर रही है। कंगना ने चुनावी नतीजों का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस को मंडी, खासकर जोगिंद्रनगर से मिली बढ़त के बाद ऐसा सबक मिला है कि वह दोबारा यहां से चुनाव लड़ने का नाम नहीं लेगी। उन्होंने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें गर्व है कि प्रदेश की जनता ने एक सामान्य बेटी को संसद भेजा है। उन्होंने कहा कि जब वह लोकसभा में बैठकर किसी मुद्दे पर बटन दबाकर अपना समर्थन देती हैं, तो उन्हें अपने हिमाचल की जनता और इस देवभूमि की बहुत याद आती है, जिन्होंने उन्हें यह सम्मान दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें