फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मंडी जिले के सबसे ऊंचे गांव रोलिंग में मकान जलकर राख, दर्जनों मकानों को बचाया

Krishan Singh Updated Thu, 22 Feb 2024 01:07 PM IST

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी की लपास पंचायत में स्थित जिले के सबसे ऊंचे गांव रोलिंग में अचानक आग लगने से दो कमरों का स्लेटपोश मकान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के चलते आग पर काबू पाया गया और दर्जनों मकानों को बचाया गया। वहीं, अंदर सोए परिवार नाग सिंह, उसकी पत्नी और दो बच्चों की जान भी बची। इस घटना में करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक स्थानीय निवासी नाग सिंह के मकान में सुबह 3:00 बजे आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार मकान में किसी ग्रामीण ने आग लगी देखी और आसपास के लोगों को उठाया। इसके बाद लोगों तुरंत मकान के अंदर सोए हुए लोगों जगाकर आगबुझाने का प्रयास किया। इस दौरान फायर ब्रिगेड की सुविधा नहीं होने के चलते लोगों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया और साथ लगते दर्जनों मकानों को भी बचा लिया। पटवारी संतोष और कानूनगो हरि सिंह ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित नाग सिंह को 10 हजार रुपये की राहत राशि और तिरपाल की सुविधा दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें