फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एचआरटीसी की चलती बस का अगला टायर खुला, यात्रियों में मची चीख-पुकार

Krishan Singh Updated Tue, 07 May 2024 06:24 PM IST

हिमाचल पथ परिवहन निगम की सुंदरनगर से केरन जा रही बस का चालक की तरफ का अगला टायर खुलने से यात्रियों में दहशत मच गई। यह घटना मंगलवार शाम करीब पाैने चार बजे के आसपास केरन गांव से करीब एक किलोमीटर पीछे हुई। हादसे के समय बस में आठ विद्यार्थियों सहित करीब 15 यात्री सवार थे। इस घटना ने परिवहन निगम की कार्यप्रणाली पर फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार सुंदरनगर बस स्टैंड से करीब 3:15 बजे केरन के लिए रवाना हुई बस जब अपने गंतव्य से करीब एक किलोमीटर पीछे थी तो चढ़ाई पर चलते-चलते अचानक चालक की तरफ का अगला टायर खुल गया। टायर खुलने के बाद लगे झटके से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस का टायर खुलने के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो के जरिये लोगों ने परिवहन निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। यात्री अभिषेक कुमार ने बताया जिस समय यह घटना हुई , बस में 15 लोग सवार थे। जांच का विषय है कि आखिर चढ़ाई में अचानक कैसे चलती बस का टायर खुल गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें