फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: पदोन्नति नियमों में फेरबदल से भड़के बिजली कर्मी, विधायक प्रकाश राणा से लगाई गुहार

Krishan Singh Updated Sat, 22 Nov 2025 01:40 PM IST

हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड में 26 अगस्त 2023 को हुए भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में संशोधन के खिलाफ तकनीकी कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा है। शनिवार को तकनीकी कर्मचारी संघ इकाई जोगिंद्रनगर के प्रधान शंभू राम ठाकुर, सचिव केशव राम के नेतृत्व में बिजली बोर्ड के प्रभावित कर्मचारियों ने विधायक प्रकाश राणा से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने विधायक के माध्यम से सरकार से मांग की है कि पदोन्नति से वंचित कर्मचारियों के लिए वन टाइम सेटलमेंट नीति बनाई जाए। कर्मचारियों ने विधायक के समक्ष मंडी डिवीजन का विशेष मुद्दा उठाते हुए कहा कि नियमों की विसंगति के कारण एक अजीब स्थिति पैदा हो गई है। 2015 बैच का कर्मचारी आज 2017, 2019 और 2021 बैच के कर्मचारियों से जूनियर हो गया है। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक प्रकाश राणा से आग्रह किया है कि वे इस मुद्दे को हिमाचल सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाएं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें