फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: धर्मपुर में प्रत्याशियों को वितरित हुए चुनाव चिह्न, राजनीतिक सरगर्मियां हुईं तेज

Krishan Singh Updated Fri, 15 May 2026 05:52 PM IST

पंचायत चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में धर्मपुर में जिला परिषद व पंचायत समिति के प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार, जिला परिषद के तीन वार्डों के लिए कुल 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं पंचायत समिति के लिए 104 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, जिससे मुकाबला काफी रोचक होने की संभावना है। इस बीच आज पंचायत समिति चुनाव के लिए दो प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। इस संबंध में एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि नाम वापसी की प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई है। चुनाव चिन्ह मिलने के बाद अब सभी प्रत्याशी पूरी तरह से प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं। क्षेत्र में चुनावी माहौल गरमाता जा रहा है और आने वाले दिनों में राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की उम्मीद है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें