सुंदरनगर उपमंडल में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की ई-केवाईसी लंबित होने से सैकड़ों पेंशन धारकों की परेशानी बढ़ गई है। करीब 18 हजार पेंशन धारकों वाले क्षेत्र में अब पंचायत स्तर पर विशेष कैंप लगाकर ई-केवाईसी पूरी करवाई जाएगी। तहसील कल्याण अधिकारी ने पेंशन धारकों से डाकघर के चक्कर न लगाने और पंचायतों में आयोजित कैंपों का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की कि अपने-अपने क्षेत्र में ऐसे पेंशन धारकों की पहचान कर उन्हें कैंपों की जानकारी दें और निर्धारित तिथि पर ई-केवाईसी करवाने के लिए प्रेरित करें। विभाग का प्रयास है कि लंबित मामलों का जल्द निपटारा कर पेंशन भुगतान की व्यवस्था को सुचारू बनाया जाए।