फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: धर्मपुर में साईं इटरनल फाउंडेशन ने बांटे 20 हजार औषधीय पौधे

पर्यावरण संरक्षण और औषधीय पौधों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से साईं इटरनल फाउंडेशन धर्मपुर ने उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में करीब 20 हजार औषधीय पौधों का वितरण किया। अभियान के तहत विभिन्न गांवों और क्षेत्रों के लोगों को पौधे उपलब्ध करवाए गए। स्थानीय लोगों ने फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय कदम बताया। फाउंडेशन के प्रभारी शुभम शर्मा ने बताया कि संस्था की ओर से पर्यावरण संरक्षण के साथ लोगों को औषधीय पौधों के महत्व के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अभियान चलाया गया। इसके तहत धर्मपुर उपमंडल के अलग-अलग क्षेत्रों में करीब 20 हजार पौधे वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। पेड़-पौधे वातावरण को स्वच्छ रखने के साथ कई औषधीय पौधे मानव जीवन के लिए भी उपयोगी हैं। संस्था का प्रयास है कि अधिक से अधिक लोग अपने घरों, खेतों और आसपास खाली स्थानों पर पौधे लगाएं और उनकी नियमित देखभाल करें। शुभम शर्मा ने लोगों से अपील की कि वितरित पौधों को लगाने के बाद उनकी देखभाल और संरक्षण भी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए पौधरोपण को जनअभियान बनाना जरूरी है। क्षेत्रवासियों विनोद कुमार, राकेश कुमार, सुनील कुमार, अनिल कुमार, ओम प्रकाश, शांता देवी, बबली देवी, कमला देवी और डिम्पल शर्मा ने फाउंडेशन के अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में औषधीय पौधों का नि:शुल्क वितरण काफी उपयोगी पहल है। लोगों ने संस्था के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रखने की उम्मीद जताई। फाउंडेशन की इस पहल से धर्मपुर उपमंडल में हरियाली बढ़ाने के साथ औषधीय पौधों के संरक्षण को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें