फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मपुर नलवाड़ मेला: महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह

Krishan Singh Updated Wed, 08 Apr 2026 05:38 PM IST

नलवाड़ व देव मेला धर्मपुर में इस वर्ष महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों का विशेष दबदबा देखने को मिला। मेले के अंतिम दिन आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। अंतिम दिन म्यूजिकल चेयर, मटका फोड़ और रस्सा कस्सी जैसी रोमांचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें प्रतिभागियों की भारी भागीदारी रही। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में 38 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जबकि मटका फोड़ प्रतियोगिता में 58 महिलाओं ने भाग लेकर उत्साह का परिचय दिया। वहीं रस्साकशी प्रतियोगिता में कुल 23 टीमों के बीच जोरदार मुकाबले देखने को मिले। म्यूजिकल चेयर में महिला मंडल धर्मपुर ने प्रथम स्थान हासिल किया। मटका फोड़ प्रतियोगिता में महिला मंडल अप्पर डिडणु विजेता रहा, जबकि रस्साकशी में चकयाणा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। पूरे आयोजन के दौरान महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और दर्शकों ने भी प्रतियोगिताओं का भरपूर आनंद लिया। मेले के इस आयोजन ने न केवल मनोरंजन का माहौल बनाया, बल्कि महिला सशक्तीकरण का भी सशक्त संदेश दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए ब्लॉक कोऑर्डिनेटर कमलेश गुलेरिया ने बताया कि मेले के माध्यम से महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिला है, जिससे उनमें आत्मविश्वास और सहभागिता की भावना बढ़ी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें