फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सैण में कलवर्ट बना मुसीबत, चार नालों का पानी सैण मोहल्ले की ओर मोड़ा, बरसात में फिर खतरा

Krishan Singh Updated Sat, 20 Jun 2026 03:31 PM IST

पिछली बरसात के गहरे जख्मों से अभी मंडी शहर उभर भी नहीं पाया था कि हालिया तीन दिनों की बारिश ने स्थानीय निवासियों को फिर से दहशत के साये में जीने पर मजबूर कर दिया है। प्रशासनिक चूक और ड्रेनेज सिस्टम की गंभीर खामियों का खामियाजा आज यहां की जनता भुगत रही है। सैण मोहल्ला में मरम्मत का कार्य तो हुआ है, लेकिन बीर चौक पर कलवर्ट डालकर पानी का रुख मोहल्ले की ओर मोड़ना गले की फांस बन गया है। ऊपर नालियों की चौड़ाई चार से छह फीट है, जो नीचे आकर महज डेढ़ फीट रह जाती हैं, इस गलत खाके के कारण हर बारिश में पानी ओवरफ्लो होकर सीधे लोगों के घरों में घुस रहा है। इसके अलावा, गणपति सड़क, छोआ और मट नाले का चौतरफा पानी भी इसी क्षेत्र में तबाही मचाता है। वहीं दूसरी ओर, जोनल अस्पताल के समीप पिछले साल आए मलबे को पूरी तरह साफ नहीं किया गया है, जिससे नाले में रुका मलबा आने वाली मानसून में बड़ी आपदा को न्योता दे रहा है। प्रशासन की इन पुरानी गलतियों के कारण मंडीवासी हर साल भारी नुकसान झेलने को मजबूर हैं और अब एक स्थायी समाधान की गुहार लगा रहे हैं। उधर, नगर निगम के आयुक्त रोहित राठौर ने बताया कि नगर निगम की ओर से नालियों को खुलवाने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। साथ ही मलबा हटाने के लिए भी विभिन्न स्थानों पर जेसीबी लगाई गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें