फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : किसान-बागवान आंदोलन को पूरा समर्थन देगी माकपा लोकल कमेटी

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की जोगिंद्रनगर लोकल कमेटी की बैठक आज पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक में लोकल कमेटी सचिव रविंदर कुमार, संजय जमवाल, सुदर्शन वालिया, नरेश धरवाल, नीलम वर्मा, रूप सिंह ने भी भाग लिया। लोकल कमेटी बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी राज्य सचिवालय सदस्य एवं जिला सचिव कुशाल भारद्वाज ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार और प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनविरोधी नव उदारवादी नीतियां लागू कर रही हैं, जिस कारण बेरोजगारी, महंगाई व भूखमरी बढ़ रही है। बैठक में लिए फैसलों की जानकारी देते हुए लोकल कमेटी सचिव रविंदर कुमार ने कहा कि किसानों की जमीन से बेदखली, तालाबंदी, भूमि अधिग्रहण और आपदा राहत के मुद्दे पर जारी प्रदेश भर में किसान-बागवान आंदोलन को पूरा समर्थन देने का लोकल कमेटी ने निर्णय लिया। 28 अप्रैल को जोगिंद्रनगर में होने वाले बड़े किसान प्रदर्शन को भी पार्टी अपना पूरा समर्थन व सहयोग करेगी। माकपा की लोकल कमेटी ने 20 मई की प्रस्तावित अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन हड़ताल को भी पूरा समर्थन दिया है। विभिन्न सेवाओं को दुरुस्त करने की मांग पर तथा चिट्टे के खिलाफ जनता को जागरूक करते हुए माकपा पूरे जोगिंद्रनगर में अभियान व आंदोलन चलाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें