चंडीगढ़-मनाली एनएच पर मंडी से पंडोह के बीच करीब नौ घंटों तक बाधित रहने के बाद शनिवार सुबह 8:00 बजे एकतरफरा यातायात के लिए बहाल हो गया। मंडी से पंडोह के बीच में हाईवे पर 5, 6 और 9 मील के पास भूस्खलन होने के कारण भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गिरा था। जिस कारण हाईवे यातायात के लिए बंद हो गया था। रात को बारिश और अंधेरा होने के कारण मलबा हटाने का कार्य नहीं किया जा सका। इसलिए सुबह होते ही मशीनरी को तुरंत प्रभाव से इस कार्य में लगा दिया गया। करीब 8:00 बजे सभी स्थानों से मलबा हटाकर हाईवे को एकतरफा यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है।