भारी बारिश के चलते जिला मंडी जिले के उतरशाल क्षेत्र की पंचायत कटौला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन खतरे की जद में आ गया है। भारी बारिश से भवन के आगे लगा डंगा धंस गया है। दूसरी तरफ मंडी से पराशर जाने वाली सड़क बाग्गी में भारी बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हो गई है। पिछली बरसात के चलते यहां पर बहुत सारा नुकसान हुआ था, जिसके कारण यहां पर एक पुल भी बह गया था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से यहां पर अस्थायी सड़क मार्ग का निर्माण किया गया था, लेकिन इस साल पहली बरसात में पूरी तरह से सड़क मार्ग नाले में तब्दील हो गया है।