बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को मिली ऐतिहासिक व प्रचंड जीत पर भाजपा नेता रजत ठाकुर ने जनता का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास, विकास के प्रति समर्पण और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल व दूरदर्शी नेतृत्व की स्पष्ट मुहर है। रजत ठाकुर ने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर विकास, स्थिरता और सुशासन को चुनकर यह सिद्ध कर दिया है कि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी की नीति, नीयत और नेतृत्व पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, गरीब व मध्यम वर्ग के लिए चलाई गई सुविधाओं तथा युवाओं के लिए रोजगार व कौशल विकास के प्रयासों ने लोगों के दिलों में विशेष स्थान बनाया है, जिसका प्रतिफल चुनाव परिणामों में दिखा है। रजत ठाकुर ने कहा कि भाजपा व एनडीए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पहले की ही तरह संकल्पबद्ध रहेंगे।