फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मंडी के बगलामुखी मंदिर सहली में धूमधाम से मनाया बगलामुखी प्रकोटत्सव

तुगल क्षेत्र के सेहली गांव स्थित माता बगलामुखी मन्दिर में बगलामुखी प्रकोटत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। बगलामुखी प्रकोटत्सव समारोह की पूर्व संध्या पर बुधवार रात को मन्दिर में जागरण का आयोजन किया गया। इसमें हुक्म चन्द एण्ड पार्टी साईगल ने रात भर माता के भजनों और भेटों से श्रद्धालुओं को नाचने पर मजबूर किया। हुक्म चन्द ठाकुर एंड पार्टी एवं स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भेंटे गाई। म्हारे देवा बोला बुढ़ा बनागिया तेरी हो जय जय कारा हो, आज मेरी मैया ने औणा है, जै देवा कमरू नागा हो आया लोडी मंडी मेले जो, ऊंचेया पहाड़ां लाया डेरा मेरी मां शेरावालिए, आज दिन बड़ा भागा बाला है म्हारे देवा ने आणा है आदि भेंटे गाकर रात भर माता के नाम का गुणगान किया। माता के पुजारी अमरजीत शर्मा ने बताया कि रात 12 बजे माता की विशेष आरती के बाद देव खेल का आयोजन किया गया। इसमें माता के पुजारी के माध्यम से सभी श्रद्धालओं को सुख शांति का आशीर्वाद दिया। गुरुवार को मंदिर में हवन-पाठ किया गया और पूर्णाहूति के बाद श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पुजारी अमरजीत शमी ने बताया कि बगलामुखी माता का दस महाविद्यायों में आठवां स्थान है। माता तत्काल प्रभाव देने वाली देवी मानी जाती है। माता शत्रुओं का नाश करने में भी अग्रणी है। अपने भक्तों की हमेशा रक्षा करती है और समाज की कल्याणकारी देवी मानी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें