फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: सेब किराया किलोमीटर के बजाए किलोग्राम के आधार पर वसूला जाए

सेब उत्पादक संघ व किसान सभा लोक कला कमेटी बालीचौकी ने उपमंडल अधिकारी नागरिक बालीचौकी को मांगों को लेकर मांगपत्र सौंपकर सेब किराया किलोमीटर के बजाए किलोग्राम करने की मांग उठाई है। बरसात के कारण सड़कें बंद हैं और सेब सीजन सिर पर है। ऐसे में सड़कों की दशा सुधारने की मांग की गई। नौजवान किसान सभा राज्य कमेटी सदस्य महेंद्र राणा ने कहा कि सब्जी मंडी के अंदर एपीएमसी एक्ट को लागू नहीं किया जा रहा है। किसान सभा इकाई भरसी ने अपनी इकाई की मांगों को उपमंडल अधिकारी नागरिक के सामने रखा। इनमें मुख्य रूप से गांव को जाने वाली सड़क की दुर्दशा, 2023 की आपदा में पूरे गांव में कई घरों में दरारें आना व उसका मुआवजा नहीं मिलने का मामला उठाया। उपमंडल अधिकारी नागरिक ने भी शीघ्र सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। किसान सभा ने चेताया कि इन मांगों को लेकर शिमला में होने वाले सचिवालय घेराव में प्रमुखता से उठाया जाएगा। बालीचौकी क्षेत्र में भी लगभग 50 किसान सचिवालय जाएंगे। आने वाले समय में बालीचौकी में प्रदर्शन किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में ओम चंद, यदुनंदन राय, प्रकाश चंद, इंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार, झबेराम, ओम चंद व अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें