उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने कहा है कि 21 दिसंबर को पूरे देश के साथ मंडी जिला में पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। अभियान के अंतर्गत 0 से 5 वर्ष आयु के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद अनिवार्य रूप से पिलाई जाएंगी। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनके परिवार में पांच वर्ष से कम आयु का कोई भी बच्चा इस खुराक से वंचित न रहे। उपायुक्त ने बताया कि मंडी जिला में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 64 हजार 500 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिले भर में 1100 से अधिक पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं। अभियान के संचालन के लिए 4450 से अधिक बूथ टीम सदस्य तथा 228 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। 21 दिसम्बर को प्रातः 9 बजे से नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों तथा अन्य सरकारी परिसरों में बच्चों को पोलियो की बूंदें पिलाई जाएंगी।