उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने पंडोह डैम से नीचे की ओर ब्यास नदी के किनारे नहीं जाने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि ब्यास नदी के जलग्रहण क्षेत्र में बर्फ पिघलने और लगातार हो रही बारिश के कारण पड़ोह जलाशय में जलप्रवाह लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में बीबीएमबी द्वारा पंडोह डैम के स्पिलवे गेट्स को अतिरिक्त जलप्रवाह को छोड़ने के लिए संचालित किया जाना है। ऐसे में पंडोह डैम से नीचे के ओर ब्यास नदी में पानी का प्रवाह बढ़ सकता है। इसलिए कोई भी नागरिक ब्यास नदी के किनारे न जाएं और नदी से दूर रहें।