अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक (एमएलएसएम) महाविद्यालय सुंदरनगर इकाई ने प्रदेश में विभिन्न विश्वविद्यालयों में की गई फीस वृद्धि के विरोध में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नाम ज्ञापन भेजकर इसे तत्काल वापस लेने की मांग की है। यह ज्ञापन तहसील संयोजक जागृति के नेतृत्व में उपमंडलाधिकारी (नागरिक) सुंदरनगर अमर नेगी के माध्यम से भेजा गया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन विद्यार्थियों के अधिकारों, हितों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए लगातार कार्य करता रहा है। संगठन का उद्देश्य छात्रों की समस्याओं को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाना और उनके समाधान के लिए सकारात्मक सुझाव देना है।